खुरई: सीवर लाइन खुदाई से पुराने जनपद से देहात थाने की सड़क पर धूल ही धूल,चक्की में पिसने वाले आटे में मिल रही धूल, #jansamasya
Khurai, Sagar | May 19, 2026 खुरई में सीवर लाइन का काम करने वाली कम्पनी की लापरवाही से आमजन परेशान, पुराने जनपद से देहात थाने तक खुदाई के बाद अभी तक रोड ठीक नहीं किये गए,4 माह से काम चल रहा है,लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ,मंगलवार दोपहर 3 बजे वहां के आटा चक्की संचालक ने बताया कि आटे में धूल मिल जाने से ग्राहक नहीं आ रहे, बिजली का बिल भरने पैसे नहीं है, धंधा ठप्प हो गया।