कैराना: जसाला बस अड्डे के निकट सड़क हादसे में दंपति सहित चार लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | Apr 26, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला बस अड्डे के निकट सड़क हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक दूधिया की बाइक ने दूसरी बाइक में साइड मार दी, जिस कारण बाइक असंतुलित हो गई और विपिन व मीनाक्षी समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।