कोल: अकराबाद में पुलिस के खुलासे में सड़क हादसे में घायल तमंचा धारी लुटेरा निकला, तमंचा व लूट की बाइक बरामद कर भेजा जेल
Koil, Aligarh | Sep 15, 2025 अकराबाद। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल तमंचा धारी पुलिस जांच में निकला लूटेरा। पुलिस से बचने के लिए लूट की बाइक लेकर गुड़गांव जा रहे थे लूटेरे। नेशनल हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पंप के निकट रविवार की रात समय लगभग 12 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।