सगड़ी: महराजगंज थाना की पुलिस ने मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली पांच महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, रुपए व मंगलसूत्र बरामद
Sagri, Azamgarh | May 24, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में महराजगंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार व मय हमारा फोर्स ने चोरी के मामले में वांछित पांच महिला आरोपियों राजकुमारी, उर्मिला, गीता उर्फ चंदा, सोनम उर्फ रानू और संध्या को सरैया बाजार से गिरफ्तार किया । उनके पास चोरी के रूपए तथा मंगलसूत्र बरामद किया।