पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर में तीन स्थानों पर एस्केलेटर युक्त फूट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा, जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण
पूर्णिया जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था पूर्णिया, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पूर्णिया के साथ पूर्णिया शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यात्रा के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थलों में आधार भूत संरचनाओं के विकास हेतु मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम सर्व प्रथम जिलाधिकारी द्वारा जीएमसीएच पूर्णिया के मुख्य द्वारा के पास फूट