पूर्णिया पूर्व: अमौर थाना ने चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अमौर थाना रात्रि गश्ती पदाधिकारी को गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि नीरज कुमार, पिता राजेश विश्वास, सा० पिपड़ा, थाना अमौर जिला पूर्णियाँ, भूदेव विश्वास, पिता स्व० रामलाल विश्वास, मोनू विश्वास, पिता भूदेव विश्वास, एवं प्रहलाद विश्वास, पिता स्व० रामलाल विश्वास तीनों सा० धूरपैली, थाना अमौर, जिला पूर्णियाँ सभी अपने घर में चोरी की मोटरसाईकिल रखे हुए है।