लाडपुरा: नयापुरा थाना इलाके के इस्माईल चौक में युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 22, 2025 शहर के नयापुरा इलाके के इस्माइल चौक पर बदमाशों ने पुरानी रंजिश में युवक विशाल उर्फ बबलू पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया जिसको घायल अवस्था मे एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घायल युवक की माँ ने गुरुवार सुबह सवा आठ बजे बताया कि वह ओर उसका बेटा बाजार से आ रहे थे कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश में उसके पुत्र पर चाकू से हमला किया