लाडपुरा: उद्योग नगर इलाके के कंसुआ में युवक को घेरकर बदमाशों ने चाकू मारे, हालत गंभीर, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 22, 2025 शहर के उद्योग नगर इलाके के कंसुआ इलाके में एक युवक को घेर कर बदमाशो ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया जिसको परिजन एमबीएस अस्पताल लाये जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। घायल युवक वीरेंद्र उर्फ बाबू के पिता सुनील सिंह ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया कि उनका पुत्र घर से किसी काम से बाहर निकला था कुछ बदमाशो ने उसको घेरकर मारपीट कर चाकू से हमला किय