पंचकूला: कांग्रेस भवन कालका में कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया।
वीरवार को कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कांग्रेस भवन कालका में 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण की रस्म अदा की और राष्ट्रीय गीत गाकर देश के तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस मौके पर कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने अपने भाषण की शुरुआत कुछ इस तरह से की कि आओ झुककर सलाम करें उन्हें, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है, खुशनसीब होता है वह खून दो देश के काम आता है।