पंचकूला: सूरजपुर गांव के रहने वाले व्यक्ति का एटीएम बदलकर खाते से निकले ₹1,50000, मामला दर्ज
पंचकूला जिला के चंडी मंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता सोहनलाल के द्वारा बताया गया है कि वह चंडी मंदिर लाइट प्वाइंट के पास एटीएम से पैसे निकलवाने गया था अपने एसबीआई बैंक के खाते का एटीएम कार्ड से पैसे निकल रहा था कि इस समय एक अनजान व्यक्ति जिसकी उम्र 45 साल है एटीएम के अंदर दाखिल हुआ और मदद करने के बहाने एटीएम बदल दिया।