दुर्जनपुरा गांव में शुक्रवार को खेत में सिंचाई करते समय बिजली का करंट लगने से एक 24 साल के हेमराज वर्मा की मौत हो गई।आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने चीख पुकार सुन दौड़े और बिजली सप्लाई बंद कराई और उसे परिजनों के साथ अस्पताल ले गए ।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।शुक्रवार को शाम 5 बजे पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है युवक की 1 साल पहले शादी हुई थी।