तारानगर: नीले झंडे में रंगा तारानगर, बहुजन टाइगर फोर्स ने अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉ B.R. अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित किया
तारानगर के अम्बेडकर सर्किल पर डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह बहुजन टाइगर फोर्स के द्वारा धूम धाम से मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत में कोर्ट से अम्बेडकर सर्किल तक डी जे के साथ रैली निकाली गई, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ ऋतु सिंह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया, नरसी मिठड़ी, सोनिया नरसी मिठड़ी व चन्द्रभान नायक ने भी सम्बोधित कर समाज उत्थान पर जोर दिया।