राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका निर्वाचन 2026 की घोषणा कर दी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकूलिया नगर पंचायत में चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को 6:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मानगो में 36 वार्ड, 190 मतदान केंद्र और 1,96,791 मतदाता हैं।