खरगोन में खौफनाक हादसा: ट्रक में फंसकर घिसटता रहा युवक और बाइक, आग का गोला बनने से 22 साल के युवक की जिंदा जलकर मौत खरगोन जिले में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। जैतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा-वड़ोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।