परसिया: लीखावाडी में छत से गिरकर वृद्ध की मौत, सीढ़ियों से फिसलने से हुआ हादसा
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के लीखावाडी में छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात ग्यारह बजे का है। गुरुवार को सुबह 11 बजे पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना को लेकर मृतक के नाती कमल यादव ने बताया कि मृतक 65 वर्षीय बिस्तुराम यादव रात में ग्यारह बजे छत पर सोने के लिए जा रहे थे। छत पर कांक्रीट की सीधी सीढियां है।