शुजालपुर क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसको लेकर क्षेत्र के संगठन समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन नाबालिक को हिरासत लिया जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।