प्रतापगढ़ के तिलक नगर में आयोजित शिव पुराण कथा के पाँचवें दिवस में भक्ति और वैराग्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा का शुभारंभ भव्य आरती एवं भजन-कीर्तन के साथ हुआ। आरती के यजमानों द्वारा प्रस्तुत भजन “भोले तेरे चरणों की धूल अगर लग जाए” से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास पीठ से शिव-पार्वती विवाह प्रसंग से आगे बढ़ते हुए तारकासुर वध, कार्तिकेय जन्म और