कटंगी: आंजनबिहरी से रामजी टोला-जामुन टोला-चाकाहेटी-जामरापानी सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल
कटंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में विकास की बड़ी उम्मीद लेकर शुरू हुई 8.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अब विवादों के घेरे में आ गया है। आंजनबिहरी से रामजी टोला, जामुन टोला, चाकाहेटी होते हुए जामरापानी तक बन रही इस सड़क की लागत 6.74 करोड़ रुपये है। विधायक गौरव सिंह पारधी के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस सड़क का कुछ हिस्सा सीसी में बनकर तैयार हो चुका