शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उस समय मानवता का हृदयस्पर्शी उदाहरण देखने को मिला, जब एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने एक घायल बालक को देखकर अपने काफिले को रुकवा दिया। 12 वर्षीय अनाथ बालक राहुल के पैर में गहरा घाव था और आर्थिक तंगी के कारण उसका उपचार नहीं हो पा रहा था।