सबलगढ़: सबलगढ़ बस स्टैंड पर 27 साल से लाइट नहीं: 55 दुकानें से टैक्स ले रही नगरपालिका, लेकिन यात्रियों को बैठने जगह तक नहीं
सबलगढ़ बस स्टैंड पर पिछले 20 सालों से यात्री बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। रात के समय पूरे परिसर में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे यात्री खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं बस स्टैंड पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों से लेकर राजस्व और पुलिस प्रशासन का इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है।