चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर पुल के पास शनिवार की दोपहर ढाई बजे एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो सवार दो लोग घायल हो गये, जिनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर बिहारशरीफ रेफर किया गया।