बंशीधरनगर (नगर उंटारी): मेघुआदामर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघुआदामर के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही गांव कुंबा खुर्द के निवासी बताए जा रहे हैं।मृतक की पहचान श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा खुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय लाल मोहन उरांव के रूप में हुई है। घायलों में मृत