गाज़ीपुर: पॉक्सो के वांछित आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
गाजीपुर में पुलिस और वांछित आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। करण्डा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।