मोठ: पूँछ थाना परिसर में थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Moth, Jhansi | Feb 3, 2024 प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल द्वारा थाना पूँछ की कमान अपने हाथों में लेकर आज कस्बे सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगो के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया दौरान मुखातिब होते हुए बताया कि अभी हाल ही में ज्ञानवापी पर आए हुए निर्णय के बाद हमे आपसी समन्वय बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक संदेशों से बचना चाहिए सोशल मीडिया का प्रयोग सोच समझ कर करे।