रामपुर: सपा नेता आजम खान दिल्ली के लिए अपने घर रामपुर से हुए रवाना, एक दिन पहले सीतापुर जेल से हुए थे रिहा
Rampur, Rampur | Sep 24, 2025 समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर मोहम्मद आजम खान अपने रामपुर आवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं । यह तस्वीर रविवार की रात्रि 8:30 बजे की है। जब आजम खान अपने घर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कहा जा रहा है कि आजम खान अपना इलाज करने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। उन्होंने एक दिन पहले मीडिया से कहा था कि पहले अपना इलाज करवाऊंगा और फिर आगे की रणनीति बनाऊंगा।