नागदा में ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक, असत्य एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गुरुवार 3 बजे के लगभग एसडीएम रंजना पाटीदार को सौंपा। ज्ञापन में आईएएस के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन वर्षा मेहता ने किया।