उधवा: उधवा प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर आयोजित,जाति,आय व निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए लोगों ने किया आवेदन
उपायुक्त साहिबगंज के आदेशानुसार सोमवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार अमानत दियारा,पूर्वी उधवा,दक्षिण सरफराजगंज,पश्चिमी उधवा,पतौड़ा,उत्तर पियारपुर,राधानगर,उत्तर बेगमगंज,चांदशहर,मसना, आतापुर,मोहनपुर,कटहलबाड़ी सहित 26 पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।