जशपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पहचान सोशल मीडिया से हुई थी
कुनकुरी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में जशपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सोमवार की दोपहर दो बजे जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर की शाम नाबालिग घर के पास आग ताप रही थी। इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचा और घूमने के बहाने उसे अपने साथ ले गया।