गोमिया: झुमरा पहाड़ में भालू का आतंक: एक की मौत, एक गंभीर, तीन गांवों में अलर्ट जारी
Gumia, Bokaro | Jun 18, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत झुमरा पहाड़ क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से दहशत फैल गई है।गुरुवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि बीते दिनों भालू के हमले की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।प्रशासन ने मोढ़ा, गायछंदवा और हलवे क्षेत्र के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।