ग्राम बेलसरा से पास के गांव की ही निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि लड़की बिना बताए अचानक कहीं चली गई।जिसके घर वापस न आने पर परिजनो की उसकी काफी खोजबीन का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।मामले की सूचना थाना नौरोजाबाद मे दी गई जहां पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।