गिरिडीह: बराहमोरिया में बड़ी कार्रवाई, 9000 किलो जावा महुआ और 350 लीटर अवैध शराब नष्ट, आरोपी फरार।
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार शाम 5 बजे अधीक्षक उत्पाद शिव प्रसाद साहू के नेतृत्व में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बराहमोरिया गांव में छापामारी की।