बल्दीराय: इसौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों में अनियमितता, विधायक ताहिर ने कहा - गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं
इसौली विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सड़क लेपन कार्य में नागरिकों की तरफ से लगाए गए कमीशन खोरी के आरोपों पर विधायक ताहिर खान मंगलवार रात 9 बजे अचानक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लेपन की गहराई खुदवा कर जांच पड़ताल की। डामर का प्रतिशत समेत अन्य विभिन्न गुणवत्ता मानक के बारे में इंजीनियरों से पूछताछ की। इस दौरान इंजीनियरों में