बल्दीराय: आकाशीय बिजली से भट्ठे की चिमनी क्षतिग्रस्त, हलियापुर में दो मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
हलियापुर थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एक बड़ी घटना सामने आई। सरायबग्घा में बेमौसम बारिश और आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बीबीबी मार्का के ईंट भट्ठे को नुकसान पहुंचा। भट्ठे के मालिक अनूप सिंह की चिमनी में दरार आ गई। इस घटना में भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूर भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घायल मजदूरों की पहचान भग्गू लाल और करिया के रूप में ह