बल्दीराय: धर्मदासपुर में ममेरे भाई के हत्यारे को कोर्ट ने भेजा जेल, मृतक की पत्नी ने फांसी देने की उठाई मांग
कूरेभार के धर्मदासपुर में ममेरे भाई के हत्यारे भाई रजनू को सोमवार 1:30 बजे जेल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद किया है। एसओ कूरेभार शारदेंदु दुबे ने बताया रविवार सुबह रजनू ने अपने मामा के पुत्र गुलफाम की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की थी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्यारोपी को फा