नवादा: स्टीलनगर से मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Sep 25, 2025 गुरुवार शाम 4:10 में जानकारी दी गई की मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास के कांड में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान घोपन मांझी का पुत्र करकु मांझी एवं स्वर्गीय जनक मांझी का पुत्र सुखदेव मांझी के रूप में की गई है।