महाराजगंज: बगाही कन्नावा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
15 अप्रैल बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया।मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद बताया जा रहा है।फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हुई।