विदिशा नगर: वर्धा में 3 दिवसीय राज्यस्तरीय शूटिंगबॉल विधायक कप का समापन, विदिशा विजेता, रायसेन उपविजेता
पिछले तीन दिनों से विदिशा जिले के ग्राम वर्धा में चल रही राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल विधायक कप प्रतियोगिता का समापन हुआ, रविवार देररात 11 बजे फाइनल मुकाबला खेला गया। आयोजन मे शामिल अतुल यादव ने बताया विदिशा जिले की खामखेड़ा की टीम विजय हुई, द्वितीय स्थान पर रायसेन की टीम रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 20 टीमों ने भाग लिया था