शामली: शामली में सिंचाई विभाग के नाले के किनारे खड़े आधा दर्जन पॉपुलर के पेड़ों का हुआ कटान
Shamli, Shamli | Apr 5, 2026 रविवार की दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड के पास सिंचाई विभाग के नाले के किनारे खड़े आधा दर्जन पॉपुलर के पेड़ों को कुछ लोगों ने काटकर जमीन पर गिरा दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों में हडकंप मच गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी कटाई ठेकेदार बताई जा रहे एक व्यक्ति को अपने साथ बाइक पर ले गए।