औरैया: बकरीद को लेकर कस्बा खानपुर में हुई पीस कमेटी बैठक, एसडीएम सदर ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील कहा नमाज स
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कस्बा खानपुर में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने लोगों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।