रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, पानी-पूरी ठेले से टकराकर बिजली पोल में घुसी
रामगंजमंडी क्षेत्र के सातलखेड़ी में एक नई इको कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े पानी-पूरी विक्रेता के ठेले में जा घुसी। इसके बाद कार लोहे की बेंच और बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। हादसे में बाइक सवार युवक कार के नीचे फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के