डीवीसी पंचेत प्रबंधक के विरोध में ग्रामीणों ने भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह के अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 12 बजे पंचेत एमएच टाइप काली मंदिर परिसर में बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल डीवीसी पंचेत के अधिकारियों के निर्देश पर संवेदक द्वारा क्षेत्र के निवासियों को घर खाली करने को कहा जा रहा है वही कुछ घरो में संवेदक द्वारा जबरन ताला बंदी कर दिया गया।