इचाक: मौसम बदला: झमाझम बारिश से दूर हुई तपन, लोगों को गर्मी से मिली राहत
मौसम का मिजाज बदला, झमाझम बारिश से तपन हुई दूर, लोगों ने गर्मी से ली राहत भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी राहत ली। कई दिनों से बढ़ रहे पारे और लू के थपेड़ों के बीच अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादलों के डेरा डालने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।