रीठी: उमरिया: एक पाइप लाइन पर निर्भर पूरा गांव, खराब हैंडपंपों से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
Rithi, Katni | May 16, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब और क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पूरा गांव केवल एक पाइप लाइन के सहारे पानी की व्यवस्था पर निर्भर है