खिरकिया: हरदा सहित जिलेभर में जनकल्याण शिविरों की समीक्षा, सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Khirkiya, Harda | Jun 18, 2026 हरदा सहित जिलेभर में जनकल्याण शिविरों और विकास कार्यों की समीक्षा का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला पंचायत हरदा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ ने विकासखंड टिमरनी का दौरा कर जनकल्याण शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में आम नागरिकों को दी जा रही शासकीय सेवाओं, प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।