बिल्सी: सिरासोल चौराहा पर सूखा पेड़ दे रहा हादसे को दावत, स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन
Bilsi, Budaun | Apr 19, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर में सिरासोल स्टैंड के पास एक सूखे पेड़ को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी अमित माहेश्वरी ने बताया कि सिरासोल स्टैंड पर हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। यह सूखा पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे यहां