नाली में मिला 5 माह का भ्रूण, गांव में फैली सनसनी बड़ा मलहरा। पुलिस अनुभाग बड़ा मलहरा के थाना बमनोर चौकी रामटोरिया अंतर्गत ग्राम अगरोठा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव की नाली में लगभग 4–5 माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी मोहरसिंह सिकरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस ने नियमानुसार