डॉ. अंबेडकर नगर: महू नर्मदा का पानी पहुंचाने वाली नर्मदा थर्ड फेस की मुख्य लाइन महू में फूटी क्षेत्र व जल मग्न
इंदौर में जलसंकट के हालात और गंभीर होने की आशंका बढ़ गई है। शहर को नर्मदा का पानी पहुंचाने वाली नर्मदा थर्ड फेस की मुख्य ट्रंक लाइन गुरुवार 9 बजे महू क्षेत्र में फूट गई है। लाइन में हुए बड़े लीकेज के कारण भारी मात्रा में शुद्ध पेयजल बह गया और आसपास का इलाका तालाब जैसा नजर आने लगा। यह वही महत्वपूर्ण लाइन है जिससे इंदौर को नर्मदा का पानी सप्लाई किया जाता है। घ