सीतापुर: मुलाहिमपुर में बिजली के खंभे से करंट आने से चपेट में आकर एक भैंस की हुई मौत
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के मुलाहिमपुर गांव में बिजली के खंभे से अचानक करंट उतर आने से चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई जिसके बाद गुस्से में आकर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है जानकारी के अनुसार ग्रामीण ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।