मिर्ज़ापुर: नए साल के जश्न में डूबा जनपद, प्राकृतिक फूलों ने किया आकर्षित, लोगों ने एक-दूसरे को फूल देकर दी बधाई
नए साल के जश्न में जनपद डूबा हुआ है। प्राकृतिक फूलों की ओर लोगों का जबरदस्त झुकाव है। लोग एक दूसरे को प्राकृतिक फूलों से बनी डलिया, बुके और गुलाब के फूल देकर बधाई दे रहे हैं। संकट मोचन स्थित दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी है। दुकान संचालक आमोद माली ने बताया कि बाहर से फूल मंगाए गए हैं, जिनकी मांग अधिक है। रंग बिरंगे गुलाब के फूल आकर्षित कर रहे हैं।