विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का फोटो खिंचकर इंस्ट्राग्राम तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी देने पर नाबालिग की मां ने कटेयां थाना क्षेत्र के मेहियां गांव के एक युवक के विरुद्ध विजयीपुर थाना में आवेदन दे कर प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।